Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

मुरसान 24 अक्टूबर। सादाबाद मार्ग पर गांव पटाखास के पास करबन नदी के निकट नीलगाय से बाइक टकराने पर दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पहुंचाया गया। घायलों में मथुरा के दरौना निवासी भूरा पुत्र जाकिर और उसका साथी युसूफ शामिल हैं। दोनों आगरा से सादाबाद होते हुए बाइक से मुरसान की ओर आ रहे थे। गांव पटाखास के पास करबन नदी के निकट अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर नीलगाय से टकरा गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page