Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

मुरसान 24 अक्टूबर। थाना क्षेत्र के गांव खोकिया में उधार दिए गए 6.80 लाख रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज, मारपीट की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुरसान कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव खोकिया निवासी ऋषि कुमार का कहना है कि उनके गांव के आकाश कुमार की विभिन्न स्थानों पर मेले में किचनवेयर और अन्य सामान की दुकान लगती है। आरोप है कि आकाश ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए उनसे सात लाख रुपये उधार मांगे थे। इस पर उन्होंने अलग-अलग तारीखों में अपने बैंक खाते से 6.80 लाख रुपये दिए थे। आकाश ने चार वर्ष के भीतर रकम लौटाने का भरोसा दिया था। ऋषि कुमार का आरोप है कि 11 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे आकाश कुमार, उसके पिता मुकेश कुमार और उर्मिला देवी उनके घर पहुंचे। वहां तीनों ने उधार के रुपये मांगने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर हमलावर होने का भी आरोप है। शोर सुनकर पहुंचे नरेंद्र, डोरीलाल, रानी देवी और सूरज सहित अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page