Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 24 अक्टूबर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर को हाथरस जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के साथ राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्ड के विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8 तक अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था। इसी क्रम में जनपद के सभी संबंधित विद्यालयों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना अथवा स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन 2026 की मतगणना में लगाई गई है, उन्हें अपनी निर्धारित ड्यूटी अनिवार्य रूप से करनी होगी। संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page