हाथरस किला स्टेशन पर आधुनिक सिग्नल प्रणाली तैयार, अब तेज होगा ट्रेनों का संचालन, जाम से मिलेगी राहत
हाथरस 07 सितम्बर। उत्तर मध्य रेलवे के ब्रांच लाइन स्टेशन हाथरस किला के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्टेशन पर नया सिग्नल रूम पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है और जल्द ही यहां ट्रेनों का संचालन आधुनिक स्वचालित सिग्नल प्रणाली के माध्यम से शुरू होने की
राजा दयाराम और राजा महेंद्र प्रताप सिंह की स्मृति में 21 सितंबर को होगा विशेष आयोजन, श्री दाऊजी मेला पंडाल में जुटेंगे गणमान्य लोग
हाथरस 07 सितम्बर। ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व रखने वाले श्री दाऊजी महाराज के मेला पंडाल में आगामी 21 सितंबर 2026 को राजा दयाराम और महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह की स्मृति में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का निर्धारण जिलाधिकारी हाथरस द्वारा किया गया है, जबकि उपजिलाधिकारी
आलू किसानों को कोल्ड स्टोर भाड़े में ₹100 प्रति कुंतल की सीधी छूट देने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
हाथरस 07 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक आरपी शर्मा ने आलू किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी, हाथरस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कोल्ड स्टोर के भाड़े में किसानों को घोषित ₹100 प्रति कुंतल
पीएम मोदी के 25 साल के सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान
हाथरस 07 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प, समर्पण और सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश, प्रदेश और जिलेभर में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण
रोटरी क्लब हाथरस ने शिक्षक सम्मान समारोह का किया आयोजन, शिक्षकों को अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
हाथरस 07 सितम्बर। रोटरी क्लब द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सेकसरिया सुशीला देवी स्कूल के विशाल प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो वीके शर्मा की अध्यक्षता में प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक हुआ।
मिशन शक्ति टीमों की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित, महिला सुरक्षा कानूनों और हेल्पलाइन सेवाओं का परखा ज्ञान
हाथरस 07 सितम्बर। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा के निर्देशन में आज पुलिस लाइंस हाथरस स्थित माधव प्रेक्षागृह में जनपद के सभी थानों से गठित मिशन शक्ति टीमों की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराई गई। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में संपन्न हुई इस परीक्षा का उद्देश्य
लम्पी स्किन डिजीज को लेकर पशुपालकों को सतर्क रहने की अपील, लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्साधिकारी को दें सूचना
हाथरस 07 सितम्बर। पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालकों को लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है। यह विषाणु जनित रोग है, जो पशुओं के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। विभाग ने पशुपालकों से रोग के लक्षण दिखाई देने पर
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बैठक, लंबित चालानों की एसएमएस से दी जाएगी सूचना
हाथरस 07 सितम्बर। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष विनय कुमार-तृतीय के निर्देशानुसार आयोजित बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी प्रशान्त कुमार ने की। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी तथा पुलिस प्रशासन
ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की चल रही प्रथम स्तरीय जांच डीएम ने किया निरीक्षण
हाथरस 07 सितम्बर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयरहाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की चल रही प्रथम स्तरीय जांच (फर्स्ट लेवल चेकिंग) का जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जांच प्रक्रिया का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों
महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 11 सितंबर को जिला स्तरीय ट्रायल
हाथरस 07 सितम्बर। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स का आयोजन 11 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इसके बाद मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स








