Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.


मुरसान 23 अक्टूबर। क्षेत्र के गोपालपुर गांव में खेत पर गए एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। पीड़ित मानिकचंद ने गांव के ही तीन लोगों पर हमला करने और पांच हजार रुपये गिराने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मानिकचंद का कहना है कि 23 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे वह अपने खेत पर गए थे। वहां धर्मपाल, प्रेमपाल और निहाल सिंह ने उन्हें घेर लिया। धर्मपाल ने लोहे के गैदारे से, जबकि प्रेमपाल और निहाल सिंह ने फावड़े के बेंट से उन पर हमला किया। इससे उनकी पीठ पर चोटें आईं और जेब से पांच हजार रुपये गिर गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मानिकचंद ने 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया। पुलिस को देखकर तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मानिकचंद का यह भी आरोप है कि 22 अक्तूबर की रात को भी आरोपियों ने उनके घर पहुंचकर खेत पर जाने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page