Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 26 अक्टूबर। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में मधुगढ़ी के निकट सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को मधुगढ़ी के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान के संबंध में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page