Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सहपऊ 26 अक्टूबर। गांव नवलपुर में घर के सामने खाली प्लॉट में गोबर डालने गई महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता रजनी कुमारी ने गांव के ही तीन लोगों पर बांका और लोहे की सरिया से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, स्थानीय थाने में शिकायत के बाद सुनवाई नहीं होने पर उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव नवलपुर निवासी रजनी कुमारी पत्नी कौशल प्रकाश ने बताया कि वह घर के सामने स्थित खाली प्लॉट में गोबर डालने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के हरी प्रकाश, उसकी पत्नी अंजली और ब्रह्मप्रकाश ने घात लगाकर उस पर हमला कर दिया। रजनी के मुताबिक, वह बचने के लिए भागी तो हरी प्रकाश ने उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद अंजली ने बांका से उसके सिर पर कई वार किए, जबकि ब्रह्मप्रकाश ने लोहे की सरिया से सिर और कंधे पर चोट पहुंचाई। पीड़िता ने बताया कि हमले में खून बहने लगा तो उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर उसके पति कौशल प्रकाश और प्रवेश देवी व पवी भानू प्रताप उसे बचाने पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। रजनी के अनुसार, अधिक खून बहने के कारण वह बेहोश हो गई। उसे मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि उसने सहपऊ थाने में शिकायत दी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page