Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 24 अक्टूबर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से हाथरस पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों, कस्बों और मंदिरों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं तथा अन्य लोगों से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा व सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, पीछा करने तथा अन्य प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। पुलिस टीमों ने उन्हें किसी भी समस्या की स्थिति में बिना भय या संकोच के पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति भी जागरूक किया। उन्हें अनजान व्यक्तियों के साथ निजी जानकारी साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने और साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। जागरूकता अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है।

अभियान में बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। महिलाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण बनाने में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की गई। हाथरस पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने अपील की कि महिला या बालिका के साथ उत्पीड़न, छेड़छाड़ अथवा अन्य कोई अपराध होने पर चुप न रहें और तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page