Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद 24 अक्टूबर। जिले के ग्राम कुरसंडा में पिछले पांच दिनों से बाधित पेयजल आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। जलकल परिसर में मोटर खराब होने के कारण पेयजल योजना से जुड़े घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। समस्या की जानकारी मिलने पर जल निगम ग्रामीण के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए परिसर का निरीक्षण किया और खराबी दूर कराने की कार्रवाई की। मोटर ठीक होने के बाद अब गांव में जलापूर्ति फिर से शुरू हो गई है। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण मोहित कुमार ने बताया कि कुरसंडा पेयजल योजना के अंतर्गत जलकल परिसर में लगी मोटर खराब हो जाने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो गई थी। निरीक्षण के दौरान समस्या की पहचान होने के बाद जलकल परिसर के अनुरक्षण एवं देखभाल का कार्य कर रही कंपनी को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद कंपनी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खराब मोटर को ठीक कर दिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि पेयजल योजना से संबंधित खामियों को दूर कर दिया गया है और अब योजना से जुड़े सभी घरों में पानी पहुंच रहा है। पांच दिनों से जलापूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मोटर की मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page