Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 24 अक्टूबर। “हम चलेंगे साथ-साथ, थामे अपनों का हाथ” के सेवा संदेश के साथ निस्वार्थ सेवा संस्थान ने फिरोजाबाद में अपनी नई इकाई की शुरुआत की। 23 अक्टूबर 2026 को फिरोजाबाद क्लब में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से विनय अग्रवाल को जिलाध्यक्ष, स्वाती अग्रवाल को जिला सचिव और मनीष अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के मार्गदर्शन और जिला प्रभारी निष्कर्ष गर्ग के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा के कार्यों को निष्ठा और सेवा भाव से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सुनील अग्रवाल ने कहा कि समाजसेवा का वास्तविक अर्थ जरूरतमंद लोगों की मदद करना और उनके जीवन में खुशियां लाना है। सभी को मिलकर इस भावना के साथ काम करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच सके। उन्होंने कहा कि जब लोग मिलकर सेवा का संकल्प लेते हैं, तो उनका छोटा-सा प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।

निस्वार्थ सेवा संस्थान हाथरस में लंबे समय से विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता कर रहा है। संस्थान की ओर से रोटी बैंक के जरिए लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ मूक पशुओं की सेवा, रक्तदान, कन्यादान, अज्ञात शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार और डिजिटल शिक्षा जैसे कार्य किए जा रहे हैं। फिरोजाबाद में शुरू की गई नई इकाई के माध्यम से शुरुआती चरण में रक्तदान को प्राथमिकता दी जाएगी। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना और आम लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही संस्थान की अन्य सेवा गतिविधियों को भी धीरे-धीरे विस्तार देने की योजना है।

नई इकाई की शुरुआत से फिरोजाबाद में संस्थान के सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई। संस्थान का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना और समाज में सेवा, सहयोग तथा मानवीय संवेदनाओं की भावना को मजबूत करना है। “भूख से रोने नहीं देंगे, भूखा हम सोने नहीं देंगे” के संकल्प के साथ संस्थान समाजसेवा के कार्यों में जुटा हुआ है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, नीरज गोयल, सीए प्रतीक अग्रवाल, जिला प्रभारी निष्कर्ष गर्ग, सारांश तालीवाल, जिलाध्यक्ष विनय अग्रवाल, जिला सचिव स्वाती अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, विकास जौहरी, शैलेन्द्र सिंह, नितिन जैन, नेहा अग्रवाल, सागर जैन, आशुतोष सिंह, अखिल अग्रवाल, नवीन कुमार, वैभव जौहरी, गौरव चतुर्वेदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page