Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 24 अक्टूबर। शहर के बेनीगंज चौराहे पर शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे एक कार की चपेट में आने से राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को कार में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल कार का नंबर UP 86 AU 7924 बताया गया है। दुर्घटना में घायल राहगीर की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी भी सामने नहीं आई है। घटना के बाद चौराहे पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। फिलहाल घायल की पहचान और दुर्घटना के कारणों को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page