Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 मई । उप जिलाधिकारी हाथरस ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील हाथरस क्षेत्र के अंतर्गत मत्स्य पालन हेतु अवशेष तालाबों को 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टे पर आवंटित किए जाने के लिए 8 जून 2026 को प्रातः 11 बजे तहसील सभागार में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्त तालाबों के आवंटन तक प्रत्येक माह के द्वितीय शुक्रवार को इसी प्रकार शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्राप्त आवेदनों के आधार पर ही पट्टा आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी तथा रिक्त तालाबों के लिए आवेदन अगले शिविर में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उ0प्र0 राजस्व संहिता नियमावली 2016 के अनुसार 0.2 हेक्टेयर से 2.00 हेक्टेयर तक के तालाबों के लिए 2000 रुपये प्रति एकड़ तथा 2.00 हेक्टेयर से बड़े तालाबों के लिए 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर निर्धारित की गई है। नियमावली के तहत मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। प्रशासन द्वारा मूंगसा, धातरा कलां, बरसाना, नगला लच्छी, बघना, पुन्नैर, भोगांव, मीतई, कैलोरा, बाघऊ, कैमार, हतीसा भगवतपुर, बरौली, वाहनपुर, जोगिया, कटैलिया, बोनई, टुकसान, परसारा, वीरनगर, छतरपुर, कोका, शाहपुर कलां, मोहब्बतपुरा, चॉचपुर भटेला, अर्जुनपुर, गोलनगर, चितावर, बमनई, बैरीसला, जैतपुर, खुटीपुरी, बंका, पैठगांव, कुरावली, सुखा, रायक, मुगरिया, अहरई, लालपुर, भगतुवा, अल्हैपुर चुर्सेन, पुवैना, गंगैली, बरवाना सहित अनेक गांवों के तालाबों का पट्टा आवंटन किया जाएगा। उप जिलाधिकारी ने इच्छुक आवेदकों से समय से शिविर में पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page