Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
नगर पालिका में लिफ्ट लगाने की मांग पर शासन सख्त, डीएम को फिर भेजा अनुस्मारक
हाथरस 29 सितम्बर। दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों की सुविधा के लिए नगर पालिका परिषद के प्रथम तल पर स्थित कार्यालयों तक पहुंचने के लिए लिफ्ट लगाए जाने के मामले में शासन ने एक बार फिर जिला प्रशासन को कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व में निर्देश जारी होने के
दौज मेले में गूंजे भक्ति के स्वर, पालकी यात्रा में झूमे श्रद्धालु, विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा- जैन समाज के संस्कार आज भी मेरे साथ
हाथरस 29 सितम्बर। 1008 अतिशय क्षेत्र श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति की ओर से जैन उद्यान में आयोजित दौज मेला धार्मिक आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का संगम बन गया। पर्युषण पर्व के उपरांत आयोजित मेले में सुबह से ही जैन समाज के लोगों की भीड़ जुटने लगी।
हाथरस में UGC कानून व SC-ST एक्ट के विरोध में सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, हतीसा पुल से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकला, ज्ञापन सौंपा
हाथरस 29 सितम्बर। हाथरस में राष्ट्रवादी प्रताप सेना और भारतीय परशुराम सेना के बैनर तले UGC काले कानून के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने मथुरा रोड स्थित हतीसा पुल से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकला गया, जिसे राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया।
क्षत्रिय युवा संवाद एवं युवा मिलन में युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान
हाथरस 29 सितम्बर। 115वें प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक राजकीय मेला श्री दाऊजी महाराज के शुभ एवं पावन अवसर पर क्षत्रिय सभा द्वारा “क्षत्रिय युवा संवाद एवं युवा मिलन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के युवाओं को संगठित होकर शिक्षा, सामाजिक विकास
जागरूकता सत्र में विद्यार्थियों को मिले वित्तीय साक्षरता के गुर
अलीगढ़ 29 सितम्बर। मंगलायतन विश्वविद्यालय इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स और द माइंड क्लब फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता और सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑनलाइन निवेशक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को
प्लेसमेंट टॉक में विद्यार्थियों को मिले रोजगार के अवसर
अलीगढ़ 29 सितम्बर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से पावना इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए प्लेसमेंट टॉक एवं कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कंपनी प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को कंपनी, कार्यक्षेत्र और रोजगार से जुड़ी संभावनाओं की
व्यावहारिक प्रशिक्षण से विद्यार्थियों ने सीखी क्लिनिकल असेसमेंट की बारीकियां
अलीगढ़ 29 सितम्बर। मंगलायतन विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी डिपार्टमेंट द्वारा डिस्फेजिया मैनेजमेंट इन स्ट्रोक रिहैबिलिटेशन एंड अपर लिम्ब असेसमेंट विषय पर तीन दिवसीय हैंड्स-ऑन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। वर्कशॉप के प्रथम और द्वितीय दिवस में विद्यार्थियों को स्ट्रोक रिहैबिलिटेशन, निगलने संबंधी समस्या के प्रबंधन तथा अपर लिंब की
बागला महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार के प्रति जागरूकता विषय पर कार्यक्रम आयोजित
हाथरस 29 सितम्बर। बागला डिग्री कॉलेज में KAPILA (Kalam Program for IP Literacy and Awareness) के अंतर्गत महाविद्यालय की कपिला समिति द्वारा विज्ञान विभाग में बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) के प्रति जागरूकता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को बौद्धिक संपदा अधिकारों की जानकारी
नैनीताल में फहरा केडी मेडिकल कॉलेज की मेधा का परचम, डॉ. उत्सव माहेश्वरी और डॉ. ऋषिकेश वानवे ने जीता प्रथम पुरस्कार
मथुरा 29 सितम्बर। केडी विश्वविद्यालय के चिकित्सा शिक्षा संस्थान केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर मथुरा के अस्थि रोग विभाग के द्वितीय वर्ष के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों डॉ. उत्सव माहेश्वरी और डॉ. ऋषिकेश वानवे ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नैनीताल (उत्तराखंड) में आयोजित तीसरे कॉर्बेट ट्रॉमा कॉन्क्लेव में दोनों विद्यार्थियों
मंडल स्तरीय कला उत्सव में बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, तीनों विधाओं में प्रथम स्थान
हाथरस 29 सितम्बर। मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलीगढ़ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 29 सितंबर को उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन महेश्वर कन्या इंटर कॉलेज, अलीगढ़ में किया गया।




