अलीगढ़ 29 सितम्बर। मंगलायतन विश्वविद्यालय इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स और द माइंड क्लब फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता और सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑनलाइन निवेशक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, बचत और सही निवेश रणनीतियों से अवगत कराना था। सत्र में विशेषज्ञों ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता की बारीकियों से अवगत कराया। जिसमें भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को तय करने और बजट बनाने की रणनीति, बचत और निवेश का अंतर और मुद्रास्फीति से निपटने के उपाय, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग और म्यूचुअल फंड में निवेश के मूल नियम आदि विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम आयोजक डा. नियति शर्मा रहीं। सेवी की समन्वयक चंचल शर्मा व अर्जुन शर्मा रहे। इस अवसर पर डीन एफएमसी प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. अनुराग शाक्य, डा. उन्नति जादौन का योगदान रहा। सत्र के अंत में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हसायन पुलिस ने 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा
September 29, 2026
Related Posts
Recent Posts
श्री दाऊजी महाराज मेले में वन्य जीव-जंतु
September 29, 2026
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
September 29, 2026
हसायन पुलिस ने 20 क्वार्टर अवैध देशी
September 29, 2026
पुलिसकर्मियों की सेहत को लेकर एसपी की
September 29, 2026
सरस्वती इंटर कॉलेज में पॉक्सो अधिनियम को
September 29, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत 30 सितंबर
September 29, 2026
अब अफसर रोज सुनेंगे जनता की फरियाद,
September 29, 2026
Weather
Hathras
8:32 pm,
Sep 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









