Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
हसायन : बदनपुर के मनोज जादौंन को मेरठ में किया लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित
सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 सितम्बर । विकासखंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के गांव बदनपुर के रहने वाले युवा को आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित प्रथम दो दिवसीय ज्योतिष महोत्सव में एस्ट्रो वास्तु, हीलिंग एवं स्प्रिचुअल गाइडेंस के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य के लिए मनोज कुमार जादौन को लाइफ टाइम अचीवमेंट
सादाबाद : किसान के खाते से उड़ाए 15 हजार, एटीएम पर रुपए निकालते समय शातिर ने बदला एटीएम कार्ड
सादाबाद 10 सितंबर। कस्बे में एक बार फिर एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गुरुवार को एक किसान के खाते से 15 हजार रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
सादाबाद : पागल कुत्ते के हमले में छह घायल, कुरसंडा के गांव थलूगढ़ी में पागल कुत्ते का आतंक
सादाबाद 10 सितंबर। कुरसंडा क्षेत्र के गांव थलूगढ़ी में गुरुवार को पागल कुत्ते ने छह ग्रामीणों को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसंडा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर को एक पागल कुत्ता कहीं से
सादाबाद : 14 से रहेगी गणेश उत्सव की धूम, गणेश चतुर्थी को लेकर बाजार में प्रतिमाओं की बिक्री शुरू
सादाबाद 10 सितंबर। गौरीपुत्र गणेश की भक्ति का रंग अब कस्बे में भी दिखने लगा है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर कस्बे से लेकर देहात तक तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं बिक्री के लिए सज गई हैं। श्रद्धालु अपनी
सादाबाद : चतुर्थ श्रेणी कर्मी की हार्ट अटैक से मौत, तहसील की नजारत में तैनात थी इस्लाम नगर की महिला
सादाबाद 10 सितंबर। तहसील के नजारत विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत महिला की गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के दौरान हार्ट अटैक की शिकायत बताते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला
सादाबाद : डीएम से कॉलोनी की वैधता की शिकायत, कस्बे की सलेमपुर रोड के सामने स्थित है कॉलोनी, प्लाट बुक करने के बाद हुआ खुलासा
सादाबाद 10 सितंबर। कस्बे की एक आवासीय कालोनी की वैधता पर सवाल उठ गए हैं। एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कालोनी की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कालोनी में न तो स्वीकृत नक्शा है और न ही कोई सुविधा। महावीर गली, विनोवानगर
सादाबाद : सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, मथुरा रोड पर बाइक सवार को अन्य बाइक सवार ने पीछे से मारी टक्कर
सादाबाद 10 सितंबर। मथुरा मार्ग पर बुधवार रात तेज रफ्तार बाइक ने आगे चल रही दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार शैलेश कुमार घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए, जहां उनका इलाज किया गया। रामलीला गली के रहने वाले
सिकन्दराराऊ : सिकन्दराराऊ में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन की अपील
सिकन्दराराऊ 10 सितंबर। जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर बुधवार शाम को कोतवाली परिसर में तहसीलदार लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने सीरत-उल-नवी कमेटी के पदाधिकारियों के साथ जुलूस की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। सीरत-उल-नवी कमेटी से जुड़े
सिकन्दराराऊ : पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर एमपीजी कॉलेज में डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन
सिकन्दराराऊ 10 सितंबर। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिकंदरा राऊ में गुरुवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी चिंतक एवं कुशल प्रशासक पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के दिशा-निर्देशन में समारोह प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह
हाथरस में 600 ई-रिक्शाओं के सत्यापन अभियान का शुभारंभ, हर वाहन को मिलेगा यूनिक QR कोड
हाथरस 10 सितंबर । शहर में ई-रिक्शाओं के संचालन को सुव्यवस्थित करने और यात्रियों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए हाथरस पुलिस ने 600 ई-रिक्शाओं के सत्यापन अभियान की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अभियान का शुभारंभ किया। पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य ई-रिक्शा संचालन





