Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 10 सितंबर। कुरसंडा क्षेत्र के गांव थलूगढ़ी में गुरुवार को पागल कुत्ते ने छह ग्रामीणों को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसंडा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर को एक पागल कुत्ता कहीं से भटकते हुए गांव में घुस आया। उसने गांव के आदित्य, संजय, प्रेमवती, तुलसी, विष्णु और माधव को काट लिया। ग्रामीणों ने मिलकर कुत्ते को गांव से बाहर भगा दिया। घायल हुए सभी ग्रामीणों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसंडा लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें रेबीज के इंजेक्शन लगाए और उनका इलाज शुरू किया। गुरुवार को लगभग एक दर्जन ग्रामीणों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। डॉ. आशीष कुमार ने घायलों को खट्टी और तली हुई चीजों से परहेज करने की सलाह दी। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. आशीष कुमार, डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. रश्मि चौधरी, स्टाफ नर्स बृजेश चौधरी, फार्मासिस्ट पारस बाबू और फार्मासिस्ट महेश पाल सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page