Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 10 सितंबर। मथुरा मार्ग पर बुधवार रात तेज रफ्तार बाइक ने आगे चल रही दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार शैलेश कुमार घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए, जहां उनका इलाज किया गया।

रामलीला गली के रहने वाले शैलेश कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद रात करीब आठ बजे मथुरा रोड से अपने घर लौट रहे थे। वे सड़क पर आगे जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शैलेश कुमार अपनी बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इस हादसे में उन्हें शरीर पर चोटें आईं और कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। घटना की जानकारी मिलते ही उनके घर-परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वे घायल शैलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर आए। डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज किया। परिजनों के अनुसार, इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया है। टक्कर मारने वाला बाइक सवार हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page