Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सिकन्दराराऊ 29 अक्टूबर। सिकंदराराऊ स्थित राजकमल पब्लिक स्कूल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किए गए आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले दो छात्रों ने फर्जी सोशल मीडिया आईडी और न्यूयॉर्क के VPN का इस्तेमाल कर स्कूल प्रबंधक राजकुमार सिंह, नीलम सिंह और अन्य शिक्षकों के वीडियो वायरल किए। बताया गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाने के लिए VPN का सहारा लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने वीडियो वायरल करने के बाद उन्हें पकड़कर दिखाने की चुनौती भी दी। मामले की जानकारी मिलने पर स्कूल प्रबंधक की ओर से शिकायत की गई, जिसके बाद हाथरस साइबर सेल ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान साइबर सेल ने कथित तौर पर दोनों छात्रों की पहचान कर ली। स्कूल प्रबंधक के अनुसार, छात्रों ने VPN के इस्तेमाल के लिए करीब चार हजार रुपये खर्च किए थे। मामले के सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने दोनों छात्रों को विद्यालय से निष्कासित कर दिया। इस घटना ने स्कूलों में डिजिटल सुरक्षा, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और AI तकनीक के जरिए फर्जी वीडियो तैयार कर किसी की छवि को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page