Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सिकन्दराराऊ 29 अक्टूबर। सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव बिलार के निकट आज सुबह करीब 11 बजे सड़क हादसा हो गया। धान लेकर अलीगढ़ मंडी जा रहे किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे उस पर सवार दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के साथी कपिल ने बताया कि वे सभी पचो गांव के रहने वाले हैं और ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर उसे बेचने के लिए अलीगढ़ मंडी जा रहे थे। इसी दौरान गांव बिलार के पास पीछे से आई रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में प्रियांशु और सोमदत्त घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिकंदराराऊ स्थित ललित हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सोमदत्त की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद रोडवेज बस मौके से चली गई। सूचना मिलने पर अकराबाद पुलिस ने बस को पकड़ लिया और थाने पर खड़ा करा दिया। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। हादसे के बाद किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page