
हाथरस 05 जून । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय, हाथरस में स्थापित स्थायी लोक अदालत में दो सदस्यों का चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के कार्यालय में 30 जून को सायं 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया एवं पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जनपद न्यायालय हाथरस की आधिकारिक वेबसाइट तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।


























