Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 11 अगस्त। अलीगढ़ रोड स्थित गांव नगला हरी के निकट सोमवार देर रात एक बाइक सवार युवक सड़क पर अचानक आई गाय से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। मोहल्ला करीम नगर, थाना सिकंदराराऊ निवासी सोहेल सोमवार रात बाइक से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह अलीगढ़ रोड पर गांव नगला हरी के समीप पहुंचा, तभी अचानक बाइक के सामने गाय आ गई। बाइक की गाय से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे सोहेल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया और हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page