Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 28 सितम्बर। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री को एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली मुरसान में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती के पिता के अनुसार उनकी पुत्री 27 सितंबर को करीब 11 बजे घर से गई थी। आरोप है कि इसी दौरान सौरभ नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। कुछ समय बाद जब परिजनों को युवती के घर से चले जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने आसपास के स्थानों और संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद युवती के पिता ने कोतवाली मुरसान पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page