Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 11 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार नामजद आरोपियों पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। गांव गोपालपुर निवासी रामबाबू पुत्र श्यामलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 8 अगस्त की शाम करीब सात बजे रास्ते से होकर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सत्यपाल, शिशुपाल पुत्रगण राजेंद्र तथा भोला और कुलदीप पुत्रगण सत्यपाल ने उसे बिना किसी वजह के गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। रामबाबू के अनुसार जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट करने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page