सासनी 11 जुलाई। कस्बे के रुदायन रोड स्थित एक वेल्डिंग की दुकान पर आज दोपहर वेल्डिंग के दौरान एक बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बाइक जलकर राख हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला वोहरन निवासी प्रदीप, पुत्र सीताराम, की बाइक का स्टैंड टूट गया था। बाइक की मरम्मत के लिए उसे एक युवक वेल्डिंग की दुकान पर लेकर पहुंचा। जब कारीगर बाइक के स्टैंड की वेल्डिंग कर रहा था, तभी अचानक बाइक में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक पूरी तरह नष्ट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वेल्डिंग की दुकान पर आग बुझाने के लिए अग्निशमन के कोई पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऐसी दुकानों पर अग्नि सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित कराने की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल
July 12, 2026
Related Posts
Recent Posts
वरिष्ठ पत्रकार पं. अशोक रावत अखिल भारतवर्षीय
July 12, 2026
मुरसान : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर
July 12, 2026
गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम को लेकर सराफा कारोबारियों
July 12, 2026
डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया बने शर्मा गुट
July 12, 2026
स्कूली वाहन चालकों की हड़ताल से अभिभावक
July 12, 2026
देशभर की साइबर ठगी का पैसा हाथरस
July 12, 2026
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लगेंगे 25
July 12, 2026
Weather
Hathras
1:56 am,
Jul 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











