Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ  (हसायन) 20 अक्टूबर। कस्बा में शारदीय नवरात्र पूरे होने पर कुशवाह समाज ने  महामाई मां भगवती को गंगा विसर्जन के लिए ले जाया। विसर्जन से पहले मां भगवती का सोलह श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा की गई।विसर्जन शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे पर नाचते हुए,जयकारे लगाते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नगर भ्रमण करते हुए आगे बढ़े। विसर्जन शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत हुआ। शोभायात्रा में मां काले चश्मे में आकर्षण का केंद्र रहीं।मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित शिव टुकिया मंदिर से शुरू होकर चूड़ी बाजार,बाण चौराहा, मुख्य बाजार और मोहल्ला अहीरान होते हुए पथवारी मंदिर पर समपन्न हुई।मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने महामाई भगवती की प्रतिमा को विर्सजन करने के लिए गंगाजी कछला घाट पर ले गए।महामाई की नौ दिन के बाद हुई विदाई में भक्तों के नेत्र सजल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page