सिकंदराराऊ (हसायन) 20 अक्टूबर। कस्बा में शारदीय नवरात्र पूरे होने पर कुशवाह समाज ने महामाई मां भगवती को गंगा विसर्जन के लिए ले जाया। विसर्जन से पहले मां भगवती का सोलह श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा की गई।विसर्जन शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे पर नाचते हुए,जयकारे लगाते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नगर भ्रमण करते हुए आगे बढ़े। विसर्जन शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत हुआ। शोभायात्रा में मां काले चश्मे में आकर्षण का केंद्र रहीं।मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित शिव टुकिया मंदिर से शुरू होकर चूड़ी बाजार,बाण चौराहा, मुख्य बाजार और मोहल्ला अहीरान होते हुए पथवारी मंदिर पर समपन्न हुई।मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने महामाई भगवती की प्रतिमा को विर्सजन करने के लिए गंगाजी कछला घाट पर ले गए।महामाई की नौ दिन के बाद हुई विदाई में भक्तों के नेत्र सजल हो गए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में अगसौली पुलिस चौकी को थाना
October 20, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101 वर्ष पूर्ण
October 20, 2026
महिला की हत्या के मामले में सहपऊ
October 20, 2026
डीएम ने सिकंदराराऊ के गौरी शंकर हिंदू
October 20, 2026
खराब ईवीएम और वीवीपैट मशीनें ईसीआईएल हैदराबाद
October 20, 2026
23 अक्टूबर को होगा विधान परिषद के
October 20, 2026
ब्रह्माकुमारीज का नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव संपन्न,
October 20, 2026
Weather
Hathras
8:46 pm,
Oct 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










