Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ  (हसायन) 20 अक्टूबर। विकासखंड क्षेत्र के नगला रति मार्ग स्थित गांव पिछौंती में शारदीय नवरात्र पूरे होने के बाद मंगलवार बीस अतूबर को महामाई माॅं भगवती की मूर्ति प्रतिमा को गांव में विदाई विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई।मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में गांव के ग्रामीण श्रद्धालुओं ने अश्रु पूरित नेत्रों से विदाई दी।महामाई की मूर्ति प्रतिमा को विदाई शोभायात्रा के बाद गंगाघाट कछला के लिए ले जाकर गंगा में विसर्जन किया गया।नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि के उपरांत दूसरे दिन विजय दशमी दशहरा के पावन पर्व पर नौ दिन तक महामाई भगवती की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से विदाई मूर्ति विसर्जन किया।मूर्ति विसर्जन यात्रा में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। मैया के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।विसर्जन यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के आखिर में प्रसादी भी बांटी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page