Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ  (हसायन) 20 अक्टूबर। कस्बा में विजय दशमी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने विजयदशमी का पर्व मनाया।विजय दशमी के पर्व पर शस्त्र पूजन और स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम में जिला सहकार्यवाह प्रदीप कुमार गर्ग ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए सभी स्वयंसेवकों को देशहित में अपना सर्वश्रेष्ठ समर्पण करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान स्वंय सेवक कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया।कार्यक्रम में नगर संघ चालक संदीप कुमार, नगर कार्यवाहक आशीष कुमार,जिला घुमंतू प्रमुख रामकुमार, खंड गौ सेवा प्रमुख देवेंद्र कुमार, खंड शारीरिक प्रमुख ललित मोहन और अभिषेक कुमार, परमानंद सविता, शिवकुमार वार्ष्णेय,ओम, बबलू यादव, भवेश कुमार सेंगर, के पी सिंह समेत कई अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page