Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 02 अक्टूबर। कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर दोनों महापुरुषों के छविचित्रों पर पुष्प अर्पित करने के साथ माल्यार्पण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने दोनों नेताओं के जीवन एवं देश की आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक कर्मचारियों ने गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई। वहीं नगर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। जनता इंटर कॉलेज, एमएल इंटर कॉलेज एवं कोतवाली परिसर में भी पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गांव मढ़ाका में भी ग्रामीणों ने दोनों नेताओं की जयंती पर उनके छविचित्रों पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रमों के दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन संघर्ष, विचारों और देशहित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्श आज भी समाज एवं देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। नगर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल एवं रेवती सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। एमएल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सूरजपाल सिंह एवं हरीश तिवारी, जनता इंटर कॉलेज में नवनियुक्त प्रधानाचार्य रक्षपाल सिंह एवं प्रबंधक ईश्का यादव तथा ब्लॉक सभागार में मुकेश गौतम, चरत गौतम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page