Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 02 अक्टूबर। आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुरसान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगी एवं उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक रजनेश कुमार एवं प्रधानाचार्य राजेश यादव ने दोनों महापुरुषों के छविचित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन संघर्ष, विचारों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने दोनों महापुरुषों को नमन किया। विद्यार्थियों ने उनके जीवन मूल्यों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page