हाथरस 02 अक्टूबर। एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज एवं तरफरा रोड स्थित आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड.) ने कहा कि आज विश्व हिंसा, द्वेष, घृणा और आतंकवाद जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर मानव चांद की ऊंचाइयों को छूने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर नैतिक एवं मानसिक मूल्यों के स्तर पर अनेक चुनौतियां सामने हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अहिंसा, प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि इन्हीं मूल्यों के माध्यम से संस्कारयुक्त और अहिंसक भारत का निर्माण किया जा सकता है। राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कहा कि यदि हम दुनिया में बदलाव देखना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत स्वयं में बदलाव लाकर करनी होगी। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों और उनके अहिंसा के मार्ग को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को हिंसा, क्रोध और असहिष्णुता से दूर ले जाने के लिए गांधी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय ने ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशसेवा को याद किया और विद्यार्थियों से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर शैलकान्ता गुप्ता, आरकेएसके की प्रधानाचार्या प्रीति यादव, उप-प्रधानाचार्या शाजिया रफीक खान सहित विशाखा विमल, कुनाल कटारा, गीता गौतम, सुनीता राय, संजय मिश्रा, मौ. दानिश, ऋद्धि अग्रवाल, हिमांशु वार्ष्णेय, निधि अरोरा, निधि शर्मा, ज्योति शर्मा, सारिका सोनी, प्रियंका जैन, मुस्कान, श्रुति कौशिक, श्याम सिंह, रोली तिवारी, पुनीत गुप्ता, पुनीत वार्ष्णेय, सत्यवती, जीतू अरोरा आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेखा जादौन एवं ऊष्मा कश्यप ने किया। अंत में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
चलती रोडवेज बस का टायर फटा, चपेट
October 2, 2026
रात में महिला के हाथ से मोबाइल
October 2, 2026
शादी का झांसा देकर युवती को ले
October 2, 2026
भोजपुर के पास कार पलटने से बाल
October 2, 2026
दहेज में 10 लाख की मांग, विवाहिता
October 2, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
October 2, 2026
दहेज में दो लाख नकद और सोने
October 2, 2026
Weather
Hathras
1:05 am,
Oct 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




