सिकन्दराराऊ (हसायन) 24 सितम्बर। श्री दिव्य योग कला मंदिर जैतपुर सलेमपुर के परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व से लेकर अनन्त त्रियोदशी के उपलक्ष्य में इक्कीस दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तत्वावधान में इक्कीसवें दिन पांच सौ चार घंटे से निरतंर ऊॅं नम:शिवाय के अखंड नाम का जाप किया जा रहा है।श्री दिव्य योग कला मंदिर के पीठाधीश्वर श्री श्री एक हजार आठ श्री कलाधर जी महाराज के सानिध्य में भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से लेकर भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की त्रियोदशी तिथि तक चलने वाले ऊॅं नम: शिवाय अखंड नाम जप निरंतर सुमिरन अखंड नाम जाप में धर्मार्थ प्रवृति के ग्रामीण श्रद्धालुओ के द्वारा रात दिन भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की आराधना स्तुति की जा रही है।भाद्रपद भादों के शुक्ल पक्ष की त्रियोदशी तिथि दिन गुरूवार को भोर की पहली किरण से प्रारंभ हुए ऊॅं नम:शिवाय अखंड नाम जप निरतंर सुमिरन अखंड नाम जप से वातातवरण भक्तिमय दिखाई दे रहा है।सत्संग कार्यक्रम में भक्त श्रद्धालुओ के द्वारा संगीत वाद्य यंत्र ढोलक,मजीरा,माइक साउंड के माध्यम से भक्ति की अखल प्रवाहित की जा रही है।कार्यक्रम एवं श्री दिव्य योग कला मंदिर के पीठाधीश्वर श्री श्री एक हजार आठ श्री कलाधर जी महाराज ने बताया कि इक्कीस दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत भगवान शिव के ऊॅं नम:शिवाय के अखंड नाम जप निरतंर सुमिरन से समाज में भक्ति,धर्म आस्था की त्रिवेणी प्रवाहित कर समाज को परमपिता भगवान शिव का नाम जप कराए जाने से मानसिक शांति मिल रही है।ऊॅँनम:शिवाय अखंड नाम जप निरंतर सुमिरन सत्संग में श्री दिव्य योग कला मंदिर के पीठाधीश्वर श्री श्री एक हजार आठ श्री कलाधर जी महाराज,काशी नाथ मिश्रा, धर्मेंद्र शर्मा, श्री बिहारी जी महाराज कानऊ,बिल्लू राना,सत्यपाल, डॉ.सत्येन्द्र सिंह, योगेंद्र त्यागी मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
अस्पताल जाने के लिए घर से निकला 16 वर्षीय किशोर लापता, मोबाइल भी मिला बंद
September 24, 2026
स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा लापता, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी
September 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
अस्पताल जाने के लिए घर से निकला
September 24, 2026
स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा लापता, पिता
September 24, 2026
बाइक और दो लाख रुपये की मांग,
September 24, 2026
दहेज में कार न मिलने पर गर्भवती
September 24, 2026
अस्पताल जाने के लिए घर से निकला
September 24, 2026
घर में घुसकर फाटक तोड़ा, नाबालिग बच्चियों
September 24, 2026
दहेज में कार की मांग को लेकर
September 24, 2026
Weather
Hathras
10:54 pm,
Sep 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




