सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 24 सितम्बर। ‘वन्दे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में देशव्यापी सामूहिक गायन कार्यक्रम ‘नमामि भारतम्’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरदिलनगर में शुक्रवार 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे सामूहिक ‘वन्दे मातरम्’ गायन कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहिन, आचार्यगण, अभिभावक और समाज के नागरिक एक साथ ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को ‘वन्दे मातरम्’ की ऐतिहासिक यात्रा, राष्ट्रीय महत्व और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी विरासत से परिचित कराना है। इस दौरान विद्यार्थियों को ‘वन्दे मातरम्’ की रचना, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका तथा राष्ट्रीय गीत के रूप में इसके महत्व की जानकारी दी जाएगी। ‘एक स्वर–एक संकल्प–एक भारत’ की भावना के साथ होने वाला यह आयोजन देश की विविधता में सांस्कृतिक एकात्मता और राष्ट्रीय चेतना की भावना को अभिव्यक्त करेगा। विद्यालय परिवार की ओर से अभिभावकों और क्षेत्र के नागरिकों से राष्ट्रव्यापी आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सहपऊ सामुदायिक केंद्र में गर्भवती महिलाओं को वितरित किए फल
September 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
सहपऊ सामुदायिक केंद्र में गर्भवती महिलाओं को
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ : बिजली चोरी की चेकिंग करने
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ : पुलिस की कार्रवाई, दो युवक
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ में बस स्टैंड निर्माण की राह
September 24, 2026
हसायन : ऊॅं नम:शिवाय के अखंड नाम
September 24, 2026
हसायन : श्री हनुमान जी महाराज की
September 24, 2026
हसायन : पेयजल आपूर्ति वाली वर्षो पुरानी
September 24, 2026
Weather
Hathras
10:01 pm,
Sep 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







