सिकन्दराराऊ (हसायन) 24 सितम्बर। नगर पंचायत के स्थानीय कस्बा के मोहल्ला किशन अहीरान में वर्षो पहले पेयजल आपूर्ति के लिए बिछवाई गई पेयजल आपूर्ति वाली पाइप लाइन के पुराने होने के कारण काफी समय व्यतीत हो जाने से पाइप लाइन जगह जगह से स्थान स्थान पर जर्जर क्षतिग्रस्त हो गई है।क्षतिग्रस्त जर्जर पेयजल आपूर्ति वाली पाइप लाइन की लीकेज वाली समस्या से नगर पंचायत के द्वारा स्थायी समाधान खोजने के बजाए हर बार लीकेज होने के कारण नगर पंचायत के कर्मचारियो के माध्यम से ही पाइप लाइन की जोड गांठ मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराकर अपने कर्तव्य परायणता के कार्य से इति श्री कर ली जाती है।नगर पंचायत के मोहल्ला किला खेडा अहीरान वार्ड संख्या आठ में स्थापित प्राचीन नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में कई दशकों पहले पूर्व तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल के समय में नगर में पेयजल की आपूर्ति के लिए कस्बा के मुख्य बाजार व गली मुहल्लों में सडक व जमीन के नीचे पाइप लाइन बिछवाई गई थी।सिंतबर माह के अंतराल में नगर पंचायत के कई मुहल्लों के अलावा नगर के मुख्य बाजार में भी पेयजल आपूर्ति वाली पाइप लाइन जर्जर क्षतिग्रस्त होने की वजह से लीकेज हो चुकी है।दो दिन पहले मंगलवार बाइस सिंतबर को राजकीय चिकित्सालय के सामने पेयजल आपूर्ति वाली पाइप लाइन लीकेज हो गई थी।उस वक्त दो दिन तक पेयजल आपूर्ति बंद रही थी।नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियो ने पेयजल आपूर्ति वाली जर्जर क्षतिग्रस्त हसे चुकी पाइप लाइन की लीकेज की जोडगांठ मरम्मत कर आपूर्ति देर रात तक सुनिश्चित कर दी गई थी।फिर तेइस सिंतबर दिन बुधवार को नगर पंचायत के कार्यालय से पेयजल की आपूर्ति की गई।पेयजल की आपूर्ति किए जाने के दौरान वार्ड संख्या पांच मोहल्ला किशन अहीरान में प्राचीन मेला जल बिहार आयोजित होने वाले स्थान पर हो रही लीकेज के दौरान सडक पर पेयजल निकलता दिखाई दिए जाने के बाद नगर पंचायत के कर्मचारियो ने जेसीबी मशीन से सडक पर गड्डा खुदाई का कार्य कराने के लिए सफाई कर्मचारी स्तर के मैकेनिक का कार्य करने वाले राहुल बाल्मीकि,रामदास बाल्मीकि व नियमित दो अन्य कर्मचारी संजीव व अंकुश कुमार को भेजकर पेयजल आपूर्ति वाले पाइप लाइन को सही किए जाने के लिए खोदे गए गड्डा से पानी निकालककर लीकेज की समस्या से निजात पाने के लिए जद्दोजहद करते हुए दिखाई दिए।गुरूवार चौबीस सिंतबर को नगर की पेयजल आपूर्ति वाली पाइप लाइन के सही नही हो पाने की वजह से नगर पंचायत के दो सौ पेयजल नल संयोजन धारक पेयजल आपूर्ति के आने का इंतजार करते रहे।इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत नगर में पेयजल पाइप लाइन के लीकेज होने के कारण फिलहाल पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई है।पेयजल आपूर्ति प्रारंभ होने पर हर बार लीकेज होने पर लोगों की शिकायते आना प्रारंभ हो जाती है कि घरों में लीकेज होने पर पानी जा रहा है।लीकेज को सही कराए जाने के लिए दिन में कार्य कराया गया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सहपऊ सामुदायिक केंद्र में गर्भवती महिलाओं को वितरित किए फल
September 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : एसडीएम से अभद्रता, जिपं सदस्य
September 24, 2026
सहपऊ सामुदायिक केंद्र में गर्भवती महिलाओं को
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ : बिजली चोरी की चेकिंग करने
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ : पुलिस की कार्रवाई, दो युवक
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ में बस स्टैंड निर्माण की राह
September 24, 2026
हसायन : ऊॅं नम:शिवाय के अखंड नाम
September 24, 2026
हसायन : श्री हनुमान जी महाराज की
September 24, 2026
Weather
Hathras
10:11 pm,
Sep 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







