Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 24 सितम्बर। विद्युत उपखंड क्षेत्र विद्युत आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय वरिष्ठ नेता एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि पति के द्वारा विद्युत उपखंड चतुर्थ के कार्यालय पर पहुंचकर उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग के सहायक अभियंता बतौर एसडीओ हाइडिल को ज्ञापन सौंपा।समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय वरिष्ठ नेता एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख रही श्वेता सिंह के प्रतिनिधि के रूप में पति सुमंत किशोर सिंह ने क्षेत्र में बदहाल विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को लेकर पत्र के माध्यम से विद्युत उपखंड अधिकारी सहायक अभियंता ए.ई.एसडीओ हाइडिल शुभम सिंह से तत्काल विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की।उन्होने क्षेत्र के विद्युत उपकेन्द्र नवीपुर के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत शहबाजपुर के विद्युत फीडर अल्लैहदीनपुर में ग्यारह हजार के.वी.विद्युत बोल्ट की विद्युत हाइटेंशन लाइन घरों व वृक्षों के ऊपर से होकर जा रही है।जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।उन्होने एसडीओ हाइडिल शुभम सिंह से विद्युत हाइटेंशन लाइन के स्थान पर बंच विद्युत केबिल लगवाए जाने की सिफारिश की।उन्होने कहा कि विद्युत बंच केबिल डलवाए जाने से मानवीय एवं पशुओं की हानि नही हो पाए।विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने सपा नेता को समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने अवगत कराया कि सपा नेता ने विद्युत समस्या को लेकर शिकायती पत्र दिया है।शिकायती पत्र में लिखी हुई समस्या का समाधान कराए जाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page