सादाबाद 24 सितम्बर। रालोद की स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा चौथे दिन मई क्षेत्र में राजा महेंद्र प्रताप पार्क से शुरू हुई। पदयात्रा शुरू होने से पहले पार्क में माल्यार्पण किया गया और श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी पदयात्रा में शामिल हुए। पूरे रास्ते ‘जय रालोद’ के नारों से माहौल गूंजता रहा। इस पदयात्रा के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य केशव चौधरी थे। उनके नेतृत्व में पार्टी के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इनमें सादाबाद विधायक प्रदीप गुड्डू चौधरी, जिलाध्यक्ष श्याम प्रधान, वरिष्ठ नेता प्रवीन कुमार पौनियां, युवा रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष उमेश चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरेंद्र चौधरी और टीम आरएलडी के जिला कोऑर्डिनेटर सुआ पहलवान जैसे कई प्रमुख लोग मौजूद थे। पदयात्रा के दौरान वीर गोकुला जाट की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर उनके संघर्ष और साहस को याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पदयात्रा का मकसद सामाजिक एकता, भाईचारे और स्वाभिमान का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही, किसान, मजदूर और नौजवानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके तहत गांव-गांव और बूथ-बूथ पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों पर संवाद बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस पदयात्रा में जिला पंचायत सदस्य ईसान चौधरी, धर्मवीर चौहान, युवा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, सोनू छोकर, दीपू चौधरी, सतीश प्रधान, सुभाष प्रधान, राजकुमार प्रधान, राजवीर सिंह, मई प्रधान रणवीर सिंह, मुनमुन चौहान, विनोद गुड्डू, पवन प्रधान, अन्नू चौहान, सुरेश जाटव, विवेक वाल्मीकि और कप्तान खान जैसे कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सहपऊ सामुदायिक केंद्र में गर्भवती महिलाओं को वितरित किए फल
September 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
सहपऊ सामुदायिक केंद्र में गर्भवती महिलाओं को
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ : बिजली चोरी की चेकिंग करने
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ : पुलिस की कार्रवाई, दो युवक
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ में बस स्टैंड निर्माण की राह
September 24, 2026
हसायन : ऊॅं नम:शिवाय के अखंड नाम
September 24, 2026
हसायन : श्री हनुमान जी महाराज की
September 24, 2026
हसायन : पेयजल आपूर्ति वाली वर्षो पुरानी
September 24, 2026
Weather
Hathras
9:58 pm,
Sep 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







