सादाबाद 24 सितम्बर। क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बुधवार रात एक घर में करीब सात फुट लंबा अजगर निकलने से लोगों में दहशत फैल गई। अजगर को देखकर परिवार के लोग डर गए और उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, सलेमपुर निवासी ललित कुमार के घर में यह अजगर दिखाई दिया। घर में अजगर को देखकर परिवार के सदस्यों में डर का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा अमित कुमार यादव, वन रक्षक कौशल वर्मा और सर्प मित्र केपी सिंह ने अजगर को पकड़ने का काम शुरू किया। काफी सावधानी के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।अजगर के पकड़े जाने के बाद परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने राहत महसूस की। वन विभाग की टीम अजगर को सुरक्षित जगह पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम और सर्प मित्र के इस काम की तारीफ की। उनका कहना था कि समय रहते सूचना मिलने से अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित पकड़ा जा सका।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सहपऊ सामुदायिक केंद्र में गर्भवती महिलाओं को वितरित किए फल
September 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
सहपऊ सामुदायिक केंद्र में गर्भवती महिलाओं को
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ : बिजली चोरी की चेकिंग करने
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ : पुलिस की कार्रवाई, दो युवक
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ में बस स्टैंड निर्माण की राह
September 24, 2026
हसायन : ऊॅं नम:शिवाय के अखंड नाम
September 24, 2026
हसायन : श्री हनुमान जी महाराज की
September 24, 2026
हसायन : पेयजल आपूर्ति वाली वर्षो पुरानी
September 24, 2026
Weather
Hathras
10:01 pm,
Sep 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







