Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 21 सितम्बर। जाट कल्याण समिति बिसावर ने प्रसिद्ध चित्रकार और कला शोधकर्ता डॉ. भेद प्रकाश सिंह ‘चित्रकार हाथरसी’ का सम्मान किया। उन्हें भारतीय कला जगत में सामाजिक विषयों पर रेखा उकेरने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने डॉ. सिंह का गरिमापूर्ण स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने कला जगत में उनकी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों को क्षेत्र के लिए गौरव बताया।कार्यक्रम की शुरुआत में समिति के अध्यक्ष मेजर सुभाष चौधरी ने डॉ. भेद प्रकाश सिंह के सामाजिक, कला और शोध के क्षेत्र में योगदान व उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने अपनी प्रतिभा से बिसावर क्षेत्र का नाम कला जगत में रोशन किया है। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने डॉ. भेद प्रकाश सिंह को साफा बांधकर, शॉल ओढ़ाकर और राधा-कृष्ण का सुंदर चित्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर डॉ. सिंह ने समिति के सभी पदाधिकारियों और मौजूद लोगों का आभार जताया। एसबीजे इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रतिनिधि चौधरी रामेश्वर सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाके से निकलकर कला के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान युवा पीढ़ी को अपनी कला और हुनर के प्रति आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने डॉ. सिंह की कला-साधना, शोध कार्य और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर उनके लगातार काम की तारीफ की। डॉ. भेद प्रकाश सिंह ‘चित्रकार हाथरसी’ ने समाज के लोग, समिति का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page