Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 21 सितम्बर। नगला चौधरी की रहने वाली अनुराधा चौधरी ने सीएसआईआर नेट केमिस्ट्री जेआरएफ परीक्षा में ऑल इंडिया 61 वीं रैंक हासिल की है। किसान परिवार से आने वाली अनुराधा की इस सफलता से उनके परिवार और गांव में खुशी है। अनुराधा चौधरी की इस उपलब्धि पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने अनुराधा को सम्मानित किया। किसान नेता चंद्रेश सिंह और जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत आर्य ने अनुराधा चौधरी को पटका पहनाया और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का चित्र भी भेंट किया। किसान नेताओं ने अनुराधा की सफलता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र और किसान परिवार से आकर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में अच्छा स्थान पाना इलाके के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अनुराधा के अच्छे भविष्य की कामना की और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर किसान नेता चंद्रेश सिंह, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत आर्य, ओमप्रकाश और पदम सिंह आर्य समेत संगठन के कई सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page