Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 21 सितम्बर। सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध असलहे के साथ एक युवक की फोटो वायरल होने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया। वायरल पोस्ट का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित युवक की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी सिकंदराराऊ को निर्देशित किया। निर्देशों के क्रम में 20 सितंबर 2026 को थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वायरल फोटो में दिखाई दे रहे युवक को ग्राम मुगल गढ़ी जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज कुमार पुत्र सुखपाल सिंह, निवासी ग्राम बरई शाहपुर, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में थाना सिकंदराराऊ पर मुकदमा अपराध संख्या 675/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page