सिकन्दराराऊ (हसायन) 21 सितम्बर। नव ज्योति मॉडल पब्लिक स्कूल, हसायन में मनोज कुमार जादौन का विद्यालय परिवार की ओर से हर्ष और उत्साह के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मनोज कुमार जादौन ने कहा कि जीवन में अपने लक्ष्य के मार्ग को चुनने में ज्योतिष एक मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकती है, लेकिन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कर्म स्वयं करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ज्योतिष को भय का विषय नहीं समझना चाहिए, बल्कि इसके माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ने के संभावित मार्गों को समझ सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सभी को अपने माता-पिता, बड़े-बुजुर्गों और गुरुजनों का सम्मान करते हुए उनकी सेवा करनी चाहिए तथा उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार शर्मा, संगीता शर्मा, सोनू यादव, मोहन शर्मा, जीवन शर्मा और जागृति शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
ज्योतिष महोत्सव में मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान
मनोज कुमार जादौन को आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित प्रथम दो दिवसीय ज्योतिष महोत्सव में एस्ट्रो वास्तु, हीलिंग एवं स्प्रिचुअल गाइडेंस के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से 100 से अधिक ज्योतिषाचार्यों ने सहभागिता की। इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और ज्ञान को लोगों के साथ साझा किया तथा जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर परामर्श दिया। महोत्सव में मनोज कुमार जादौन ने धन प्राप्ति, संबंधों में सुधार, बेहतर स्वास्थ्य तथा विवाह में आ रही रुकावटों जैसे विषयों पर लोगों को दो दिनों तक परामर्श दिया। कार्यक्रम में आईआईएमटी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, प्रति कुलपति मयंक अग्रवाल, ज्योतिष विभाग की डीन आशा त्यागी सहित विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्योतिष महोत्सव में ज्योतिष के साथ संजीवनी विद्या, टैरो कार्ड, अंक शास्त्र, हस्तरेखा, फेस रीडिंग सहित विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित जानकारी साझा की और उपस्थित लोगों को परामर्श प्रदान किया।











