Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 14 सितम्बर। टैगोर इंटरनेशनल स्कूल सिकंदराराऊ में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार ने मां सरस्वती एवं भगवान गणेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करके किया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कुछ बच्चों ने भगवान गणेश का स्वरूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और भक्ति का माहौल बना दिया। विद्यालय के प्रबंधक श्री किशनवीर सिंह ने विद्यार्थियों को गणेश चतुर्थी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भगवान गणेश के जीवन से मिलने वाली शिक्षाओं को आत्मसात करने और अपने जीवन में अनुशासन, सद्बुद्धि एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर संध्या जादों, मनीषा गोला, कल्पना मेम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिभाव और उत्साह से सराबोर नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page