Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 सितम्बर। कस्बा के मोहल्ला अहीरान स्थित वार्ड संख्या छह के मॉडल प्राइमरी स्कूल संख्या नंबर एक में सोमवार चौदह सिंतबर को हिंदी दिवस पर हिन्दी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।हिन्दी दिवस के कार्यक्रम के उपलक्ष्य में शिक्षक शिक्षकाओं के द्वारा छात्र छात्राओ व स्कूल आंगनवाडी में अध्ययनरत बच्चों के साथ हिन्दी दिवस से संबधित गतिविधियां कराई गई।और बच्चों को हिंदी दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर हिन्दी के बारे में अवगत बताया गया।प्रधानाध्यापक दीपक शर्मा ने हिंदी के महत्त्व पर बच्चों के साथ चर्चा की।हिन्दी दिवस पर बच्चों स्कूली छात्र छात्राओं व आंगनवाडी के छात्र छात्राओं को अक्षर ज्ञान स्वर,व्यंजन के साथ अक्षरों को जोडने के अलावा नाम के हिन्दी में लिखने के महत्तव की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा सभी शिक्षकों व बच्चों को हिंदी दिवस की बधाई दी।ईसीसीई एजुकेटर शशिलता कुमारी ने बच्चों के साथ विभिन्न खेल व गतिविधियां कराई।इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, शशिलता कुमारी, कुसुमलता, रामलती सहित तमाम अभिभावक भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page