Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 14 सितम्बर। क्षेत्र में रविवार रात अलग-अलग जगहों पर दो सड़क हादसे हुए। इनमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर किया गया। पहला हादसा सादाबाद-बहरदोई मार्ग पर उघई गांव के पास हुआ। नगला नवल निवासी 40 साल के जितेंद्र सिंह और विनोद कुमार के बेटे मोहित बाइक लेकर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक इलाज किया। जितेंद्र सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया। दूसरी सड़क दुर्घटना आगरा रोड पर हुई। आगरा के भगवती बाग, टेडी बगिया निवासी 32 साल के राजू अपनी 65 साल की मां सुनहरी देवी के साथ बाइक से जा रहे थे। अचानक सड़क पर एक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में बाइक फिसल गई। हादसे में मां-बेटे दोनों घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों का चेकअप कर इलाज किया। दोनों की हालत अभी सामान्य बताई जा रही है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page