Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 14 सितम्बर। राया रोड पर रविवार देर रात कजरौठी के पास दो बाईकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार मामा-भांजा घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। अलीगढ़ के बेसवां क्षेत्र के संगीला गांव के रहने वाले 23 साल के मोनू पुत्र सत्यवीर सिंह अपने भांजे कपिल के साथ बाइक से अपनी बहन के घर जा रहे थे। कपिल सहपऊ थाना क्षेत्र के बटपुरा गांव के निवासी हैं। कजरौठी गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मोनू को गंभीर चोटें आईं, जबकि कपिल को भी चोट लगी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस ने घायलों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। देर रात तक अस्पताल परिसर में परिजनों की भीड़ लगी रही। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page