Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 14 सितम्बर। आरबीएस पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक श्री रजनेश कुमार एवं श्रीमती सोनिया सिंह ने मुख्य यजमान के रूप में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भगवान श्री गणेश के जीवन, उनके आदर्शों तथा हिंदू धर्म में प्रथम पूज्य होने के धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद भगवान गणेश को प्रिय मोदक एवं लड्डुओं का भोग लगाया गया और विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, समृद्धि और विघ्नहर्ता के प्रतीक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से भगवान गणेश के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा पढ़ाई के साथ-साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में एकाग्रता, अनुशासन और सकारात्मक सोच बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका मीनाक्षी वर्मा, अंकिता वर्मा, शिक्षक मनोज सिंह, संदीप शर्मा, शेफाली वार्ष्णेय, दीपांशु गोयल एवं सचिन गौर सहित समस्त शिक्षकगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में विद्यालय परिसर ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। भक्तिमय वातावरण के बीच गणेश चतुर्थी कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page