Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 14 सितम्बर। विधानसभा सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव तुरसैन में आगामी 17 सितंबर को प्रस्तावित पीडीए चौपाल को सफल बनाने के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल ने क्षेत्र के 70 से अधिक गांवों का भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से चौपाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। सपा नेता राकेश बघेल ने बताया कि गांव तुरसैन में आयोजित होने वाली पीडीए चौपाल में प्रभारी रणवीर सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह यादव, सपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पति इकराम कुरैशी अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जनसंपर्क के दौरान राकेश बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब जुमलेबाज पार्टी बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में मजदूर, किसान, व्यापारी सहित समाज के हर वर्ग का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है, जिससे भाजपा बुरी तरह बौखलाई हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीडीए चौपाल को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page