Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 14 सितम्बर। नगर के मोहल्ला पूरनगंज स्थित मां भारती पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेंद्र सार्थक ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे को नमन करते हुए मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव एवं भाजपा नेता सूर्य प्रताप सिंह ‘सूरज भैया’, उदय पुंढीर एवं हरिओम गुप्ता का आयोजकों द्वारा फूलमाला, पटका एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर हिंदी प्रोत्साहन समिति की ओर से कवि राधेश्याम गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र सार्थक, कुमार संभव, यशदीप कौशिक, पल्लवी त्रिपाठी, धांसू खैरवी, सीमा पुंढीर, उन्नति भारद्वाज एवं प्रमोद विषधर को भी फूलमाला, पटका एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथि सूर्य प्रताप सिंह ‘सूरज भैया’ ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य देश में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करना है। कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व, गौरव और समृद्ध परंपरा को प्रस्तुत किया। काव्य पाठ के दौरान श्रोताओं ने तालियों के साथ कवियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में संयोजक देवेंद्र दीक्षित स्कूल, गिरीश मोहन गुप्ता, हरीश मोहन गुप्ता, शालिनी गर्ग, कुमुद कांत गर्ग, मनोज राजोरिया, गौरी शंकर गुप्ता, भद्रपाल सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page