Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत गांव इन्द्रनगर सिकतरा में महासिंहपुर मार्ग पर कुछ नामजद किसानों के द्वारा एक किसान के खेत में उत्पन्न हो रही खरीफ के सीजन की मुख्य फसल को ट्रैक्टर चलाकर रौंदकर नष्ट कर दिया।पीड़ित किसान व उसके पुत्र ने कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।दुष्यंत सिंह पुत्र राजेन्द्र सिह व उनके पुत्र गौरव सिंह व सौरभ सिंह निवासी निजामतपुर ने कोतवाली में घटना के संबंध में लिखित तहरीर के माध्यम से घटना की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि घटना दिनांक सात सितंबर 2026 दिन सोमवार की शाम छह बजे के करीब मेरे खेत जिसका रकवा सात बीघा में कृषि भूमि खेत पर धान की फसल खडी हुई थी।मेरे खेत में खडी हुई धान की फसल को चकबंदी के प्रकरण के विवाद को हाईकोर्ट उच्च न्यायालय प्रयागराज{इलाहाबाद}में विचाराधीन लंबित चल रहा है।दुष्यंत सिंह,गौरव सिंह,सौरभ सिंह ने बताया कि मैं अपनी इस भूमि खेत पर कब्जा परिवर्तन के समय से काबिज हूं।मैं जिस पर खेत से चार फसल भी ले चुका हूं।दिनांक सात सितंबर दिन सोमवार 2026 की शाम लगभग छह बजे के करीब मेरे खेत में खडी हुई मेरी धान की फसल को मेरे पडोसी गांव सिकतरा के रहने वाले चार नामजद हरीश कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह,पियूष पुत्र हरीश कुमार,संजय कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार,जितेन्द्र कुमार पुत्र सत्यपाल निवासी सिकतरा ने अपने निजी दो ट्रैक्टरों से धान की पूरी लहलहाती हुई फसल को जोतकर नष्ट कर दिया।घटना की जानकारी हमने तत्काल डायल एक सौ बारह पुलिस व कोतवाली पुलिस टीम को दी।घटना की जानकारी मिलते ही डायल एक सौ बारह पुलिस व कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लहलहाती हुई नष्ट की गई धान की फसल का हाल देखा।पीड़ित दुष्यंत सिंह,गौरव सिंह,सौरभ सिंह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि घटना की लिखित तहरीर के माध्यम से जानकारी दिए जाने के बाद भी पुलिस ने चारों नामजद व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की विभिन्न धारा 324 {4} 352 351 {2} के तहत घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।पुलिस के द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन जांच पडताल प्रारंभ करा दी है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि घटना के संबंध में पीडित किसान की लिखित तहरीर के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा पंजीकृत कर प्रकरण की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page