Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 10 सितंबर। जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर बुधवार शाम को कोतवाली परिसर में तहसीलदार लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने सीरत-उल-नवी कमेटी के पदाधिकारियों के साथ जुलूस की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। सीरत-उल-नवी कमेटी से जुड़े नावेद अहमद खान ने बताया कि 11 सितंबर, शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी का शुभारंभ किया जाएगा। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगा।

इन मार्गों से होकर निकलेगा जुलूस

जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर पुरानी तहसील रोड, राठी चौराहा, तिराहा बाजार, जीटी रोड, नगरपालिका, पुरानी सब्जी मंडी, मोहल्ला हुरमतगंज, नौरंगाबाद पश्चिमी चौक, नौरंगाबाद पूर्वी, पुराना डाकखाना, टैगोर स्कूल, गौसगंज चौराहा, एमआई इंटर कॉलेज, नौखल, शहाबुद्दीन गंज, जैन मंदिर वाली गली, मोहल्ला बारहसैनी और चूड़ी मार्केट बाजार होते हुए मठकोटा अंसारियां स्कूल पर समाप्त होगा। कमेटी पदाधिकारी साहिल फारुकी ने बताया कि सीरत कमेटी के अध्यक्ष हबीब कुरैशी के नेतृत्व में जुमे की नमाज के बाद जुलूस नगर में निकाला जाएगा।

शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने मुस्लिम समाज से अपील की कि जुलूस और त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं तथा आपसी सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने या किसी प्रकार की अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान एसडीओ युसूफ हुसैन, जफर अली फारुकी, जाहिद कुरैशी, मेहराज कुरैशी, डॉ. अली खान, बिलाल कुरैशी, माशा अल्लाह, शादाब खान, मुजम्मिल कुरैशी, खालिद कुरैशी, एडवोकेट सैफ चौधरी, तौसीफ कुरैशी, बॉबी कुरैशी, अली खान, फैजान कुरैशी, हसन कुरैशी, नूरी कुरैशी, खालिद मिस्त्री, अकरम फारुकी, आसिफ कुरैशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page